फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तीन माह से परिषदीय स्कूलों में नहीं लग सकी झाड़ू

तीन माह से परिषदीय स्कूलों में नहीं लग सकी झाड़ू

Tue, 04 Dec 2018 08:19 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
तीन माह से परिषदीय स्कूलों में नहीं लग सकी झाड़ू
कौशाम्बी ब्लाक के 175 स्कूल में नहीं आते सफाई कर्मी
विज्ञापन

तीन माह से परिषदीय स्कूलों में नहीं लग सकी झाड़ू
शिक्षा विभाग के पत्र का भी जवाब नहीं दे रहा ब्लाक प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी विकास खंड के परिषदीय स्कूलों में छह माह से झाड़ू नहीं लगाई गई। ब्लाक क्षेत्र के 57 गांवों में 120 सफाई कर्मी तैनात हैं लेकिन स्कूलों की साफ-सफाई के लिए कोई नहीं जाता। शिक्षा विभाग की तरफ से भेजे जाने वाले पत्र का ब्लाक प्रशासन जवाब भी नहीं दे रहा है।
ब्लाक क्षेत्र के गांवों की साफ-सफाई के लिए 120 कर्मियों को तैनाती दी गई है। पिछले तीन माह से स्कूलों में झाड़ू लगाने के लिए सफाई कर्मी नहीं गए। प्राथमिक विद्यालय दाई का पुरवा के प्रधानाध्यापक चक्रधारी का कहना है कि अंतिम दफा 20 अगस्त को उनके स्कूल में सफाई कर्मी आया है। सफाई कर्मी के नहीं आने की वजह से नाली चोक है और परिसर में घास उगी है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बारंबारी के प्रधानाध्यापक जीतेंद्र कुमार का कहना है कि उनके यहां भी सफाई कर्मी नहीं आता। मजबूरी में रसोइएं से कमरों की सफाई के लिए सहयोग लिया जाता है। गुरौली स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिकीर्तन त्रिपाठी का कहना है कि स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाई नहीं जा सकती। अफसरों के निरीक्षण में पकडे़ जाने और अभिभावकों के गुस्सा करने का खतरा रहता है। यहीं हाल प्राथमिक विद्यालय गोपसहसा और पूर्व माध्यमिक स्कूल बक्शीतारा का है।
विज्ञापन

---
क्या कहते हैं जिम्मेदार
कर्मचारियों की टोली बनाकर 35 गांवों की साफ-सफाई कराई गई थी। इस वजह से गांवों में दिक्कत आई थी। अब सफाई का काम पूरा हो गया है। हर गांव में सफाई कर्मी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम नारायण शुक्ला, एडीओ पंचायत कौशाम्बी

स्कूलों में सफाई कर्मियों के नहीं आने की वजह से गंदगी का अंबार लगा है। ब्लाक प्रशासन को कई बार पत्र भेजा गया है। इसकी सूचना विभागीय अफसरों को भी दी गई है।

जगत नरायण पटेल, एबीएसए कौशाम्बी
फोटो-14
---------------------------
सीसीटीवी के सामने से इंटर के छात्र का बैग चोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा कॉलेज के हर कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगा है। यहां कमरा नंबर 22 में इंटर कला वर्ग की क्लास चलती है। कला वर्ग का छात्र अनुज केसरवानी मंगलवार को स्कूल पहुंचा था। दोपहर में वह अपना बैग क्लास में रखकर लंच करने चला गया। आधा घंटा बाद वापस लौटा तो देखा बैग गायब था। खोजबीन के बाद भी बैग का पता नहीं चला। मामले की शिकायत प्रिंसपल चुन्नीलाल से की गई। प्रिंसपल का कहना है कि सीसीटीवी से चोर को तलाशा जा रहा है। क्लास के ही किसी छात्र की यह हरकत हो सकती है। फुटेज से चोर का पता चलने के बाद उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed