फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कमल संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सरकारी योजनाओं का बखान

कमल संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सरकारी योजनाओं का बखान

Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सरकारी योजनाओं का बखान
कमल संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सरकारी योजनाओं का बखान
विज्ञापन

जिले के भर से बाइक लेकर मुख्यालय पहुंचे थे भाजपाई
डायट मैदान में सभा कर मिशन 2019 को लेकर भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भाजपा की कमल संदेश यात्रा को लेकर शनिवार को मुख्यालय में जन सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर भाजपा की टोपी और कंधे पर झंडा लिए जिले भर से बाइक सवार कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में रहे बाइक सवारों ने जुलूस निकाला और केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया।
कमल संदेश यात्रा अगुवाई कर रहे भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कौशाम्बी में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब साबित कर रहा है आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को कोई रोक नहीं सकता। लोगों का यह हुजूम देख तमाम विपक्षियों की सियासी गणित बिगड़ गई होगी। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि कौशाम्बी की जनता अपना स्नेह देकर जब लोक सभा में भेजा तो देश या प्रदेश में कौशाम्बी जनपद की पहचान नहीं थी। काफी प्रयास करके जिले के बौद्ध सर्किट और रामायण सर्किट से जुड़वाया गया। इस मौके पर प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में भी बताया है। यात्रा में जिलाध्यक्ष रमेश पासी, आद्या प्रसाद पांडेय, देवेंद्र यादव, सुनीता त्रिपाठी, उदयन सिंह, अनीता त्रिपाठी, गुलाब चंद्र, आशीष केसरवानी बच्चा, प्रशांत केसरी, अशोक कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कमल संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे। यह तीन सवारी तो दूर एक बाइक में चार लोग बैठकर हवा में बात कर रहे थे। इस दौरान यात्रा की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

यात्रा पर महिलाओं ने की पुष्प वर्षा
मंझनपुर। कस्बे में कमल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मीना देवी की अगुवाई में महिलाओं ने नेता नगर में पुष्प वर्षा की। इस मौके पर सुनीता देवी, राधा, जूली गुप्ता, बबिता, विजय लक्ष्मी, रामकली, माधुरी, माया, रश्मि देवी, संगीता सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुकड़ियों में बंटकर पहुंचे कार्यकर्ता
मंझनपुर। कस्बे की सड़कों पर पर सारा दिन जय श्रीराम का नारा लगाते कार्यकर्ता जोश से भरे नजर आए। कार्यकर्ता टुकड़ियों में बंटकर सभा स्थल तक पहुंच रहे थे।

भाजपाइयों ने उड़ाकर रखी यातायात नियमों की धज्जियां
बिना हेमलेट सड़का पर फर्राटा भर रहे थे कार्यकर्ता
सांसद ने की नसीहत भी नहीं आई काम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कमल संदेश यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने जोश के आगे यातायात नियमों का मजाक बना डाला। नवंबर में पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चला रखा है, आम आदमी का हेलमेट और सीट बेल्ट में चालान काटा जा रहा था सैकड़ों की संख्या में बिना हेल्मेट के पहुंचे भाजपाइयों को किसी ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

कमल संदेश यात्रा को लेकर सांसद विनोद सोनकर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके सख्त हिदायत दिया था रैली में जो भी बाइक सवार आए वह हेलमेट लगाकर पहुंचे। सांसद की यह नसीहत भाजपाइयों ने हवा में उड़ा दी। शुक्रवार को रैली में सैकड़ों लोग बाइक लेकर पहुंचे थे लेकिन हेलमेट की जगह उनके सिर पर भाजपा की टोली दिखी। पुलिस ने भी किसी को चेक नहीं किया उल्टा खुद रैली में शामिल लोगों की सुरक्षा में लगी रही।

यात्रा पर महिलाओं ने की पुष्प वर्षा
फोटो नं- 6

----
बच्चों में दिखा उत्साह
फोटो नं-4
मंझनपुर।

भाजपाइयों ने उड़ाकर रखी यातायात नियमों की धज्जियां
बिना हेमलेट सड़का पर फर्राटा भर रहे थे कार्यकर्ता
सांसद ने की नसीहत भी नहीं आई काम
फोटो- 3
अमर उजाला ब्यूरो
कमल संदेश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, सरकारी योजनाओं का बखान
जिले के भर से बाइक लेकर मुख्यालय पहुंचे थे भाजपाई
- डायट मैदान में सभा कर मिशन 2019 को लेकर भरी हुंकार
फोटो-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed