फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Wed, 15 Nov 2017 08:18 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
विज्ञापन

-गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप, मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक हवस का शिकार बना डाला। युवती के गर्भवती होने पर युवक सात फेरे से मुकर गया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को पड़ोस का युवक प्रेम जाल में फंसा लिया। दो-चार मुलाकातों में दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ गई और साथ जीने-मरने की कसम खा लिया। युवती को झांसे में लेने के बाद युवक उसकी अस्मत से खेलने लगा। यह सिलसिला चोरी-छिपे साल भर चलता रहा। गर्भवती होने पर युवती ने शादी की जिद की तो आरोपी युवक ने गर्भपात करा दिया। युवती ने बताया कि गर्भपात के बाद युवक शादी से मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी युवती ने परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। बुधवार को पिता के साथ थाने पहुंची युवती ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

-------------------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोस का रहने वाला युवक भगा ले गया। सोमवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। किशोरी के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो घटना की जानकारी हुई। मंगलवार को पीड़िता पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी इलाके में मंगलवार की सुबह पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। सुबह किशोरी खेत की ओर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। बुधवार को थाने पहुंचे पीडिता के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।े
--------------------
विवाहिता पर बरपा ससुरालियों का कहर
मायके से एक लाख रुपया नहीं लाने पर पीटकर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरोेेे
मंझनपुर। करारी के नेवारी गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। मायके से एक लाख रुपए नगदी नहीं लाने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर चरवा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव की रहने वाली नीता देवी की शादी तीन साल पहले गांव के महेश कुमार के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने का ताना ससुराल के लोग देेने लगे। आए दिन मायके से एक लाख रुपए लाने की मांग कर भूखा-प्यासा रखा जाने लगा। ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दिया। जब पखवारे भर पहले पिटाई करते हुए दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। ससुरालियों की यातना के बाद मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। मंगलवार को पिता के साथ करारी थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed