फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शहजादपुर गांव: माह भर से नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर

शहजादपुर गांव: माह भर से नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर

Thu, 13 Jul 2017 09:22 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
शहजादपुर गांव: माह भर से नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर
कल्यानपुर ।
विज्ञापन

कछुवा उपकेंद्र के शहजादपुर गांव के उपभोक्ता माह भर से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदारों ने फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला। जेई की मनमानी से आजिज उपभोक्ताओं के लिए योगी सरकार का फरमान सफेद हाथी साबित हो रहा है। माह भर से बगैर बिजली के जी रहे उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।

शहजादपुर गांव की आबादी 16 हजार के आस-पास है। गांव के उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने के लिए विभाग ने तीन स्थानों पर अलग-अलग क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। इनमें से सौ केवीए का ट्रांसफार्मर माह भर पहले फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद गांव के राजेंद्र मौर्य, सेवक पटेल आदि उपभोक्ताओं ने जेई को सूचना दी।
विज्ञापन


माह भर का समय बीतने के बाद भी जिम्मेदारों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला। योगी सरकार के फरमान के बाद विभागीय जिम्मेदार भी 48 घंटे में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का दावा कर रहे हैं। बावजूद इसके शहजादपुर गांव के उपभोक्ताओं के साथ अनदेखी की जा रही है। बहरहाल माह भर से बगैर बिजली के रह रहे उपभोक्ताओं में महकमे के जिम्मेदारों के प्रति खासी नाराजगी है। इसे लेकर उपभोक्ता कभी भी जीटी रोड जाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माह भर से नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर
गांव के दो तिहाई उपभोक्ता सावन की अंधेरी रात में जीने को मजबूर


खिली धूप, बारिश से मिली राहत
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले में चार दिन लगातार हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार को आसमान साफ नजर आया। दोपहर बाद खिली तेज धूप और साफ मौसम देख जलजमाव का दंश भुगत रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उधर तेज धूप होने से किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए। किसानों का मानना है कि सप्ताह भर मौसम साफ रहा तो उन्हें दलहनी व तिलहनी फसलों की बुवाई का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed