{"_id":"597366be4f1c1bbc3d8b4583","slug":"31500735166-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित....
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के सामने बेटी से दरिंदगी की कोशिश
घर में घुसकर दरिंदे ने दिखाया दुस्साहस, पुलिस अधीक्षक से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली इलाके में बुधवार शाम दरिंदों ने मां के सामने बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। मामले की नामजद तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार शाम बेटी के साथ घर में मौजूद थी। परिवार के अन्य लोग खेत की ओर गए थे। इसी दौरान गांव के दो युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक बेटी को दबोचकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। आंखों के सामने बेटी के साथ दरिंदगी देख वह चीख पड़ी। इस पर युवकों ने मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज पर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मोहल्ले के लोगों को आते देख दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि तीन दिन से पीड़िता थाने का चक्कर लगा रही है। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर शनिवार को उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विवाहिता से सरेराह छेड़खानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने सरेराह छेड़खानी की। युवक की हरकत देख विवाहिता ने विरोध करते हुए शोर मचाने लगी। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोस का युवक भगा ले गया। बुधवार को किशोरी घर से खेत की ओर गई थी। खोजबीन करने के बाद मामले की तहरीर करारी थाने की पुलिस को दी गई। रिपोर्ट दर्ज न होने पर शनिवार को पीड़िता की मां ने कार्रवाई के लिए एएसपी से गुहार लगाई।