{"_id":"6afa1e8d32990f52e9019396","slug":"five-more-cases-registered-against-rk-gola-and-his-henchmen-bareilly-news-c-4-bly1015-1008148-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरके गोला और उसके गुर्गों पर पांच और रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरके गोला और उसके गुर्गों पर पांच और रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। आईसीएल कंपनी के सीएमडी आरके गोला, उसके भाई अवधेश गोला समेत अन्य करीबियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में ठगी के पांच नए मामले दर्ज किए गए है। यह मामले बदायूं जिले के निवासी नरेंद्र सिंह ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए हैं। नरेंद्र पांच दिन में प्रेमनगर थाने में गोला और उसके साथियों के खिलाफ 11 रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
बदायूं के कछला क्षेत्र निवासी नरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि 2012 में उनकी दुकान पर आरके गोला, अनिल साहू, जितेंद्र गुप्ता, दीपक भटनागर, आनंद गोला, नंदन कुमार, अवधेश गोला और दिनेश आदि लोग आए थे। इन लोगों ने आईसीएल म्यूच्यूअल बेनिफिट्स कंपनी के बारे में बताया। नरेंद्र ने कंपनी में काम करने से मना कर दिया तो इन लोगों ने कहा कि आप कंपनी में भले ही काम मत करो, लेकिन कंपनी के परामर्शदाता बन जाओ।
-- -
नरेंद्र के भरोसे पर ये लोग फंसे
नरेंद्र के परामर्श पर बदायूं के दहेमू निवासी नेमपाल सिंह ने एक लाख 10 हजार रुपये, अल्लीपुर निवासी संतोष कुमारी ने 36 हजार रुपये, अल्लीपुर के ही अमर सिंह ने 50 हजार रुपये, कछला के भवानीपुर निवासी सुबेदार सिंह ने 25 हजार रुपये और कछला के संबती नगला निवासी सुनीता देवी ने 85 हजार रुपये निवेश किए थे। इन पांचों लोगों को प्रेमनगर के गांधीनगर स्थित आईसीएल कंपनी के दफ्तर बुलाया गया था। वहां आरके गोला, जितेंद्र गुप्ता और अन्य सभी डायरेक्टर ने पॉलिसी के बारे में बताया। सभी को रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। जब दोगुनी रकम लौटाने का समय आया तो आरके गोला और जितेंद्र मना करने लगे।
विज्ञापन
--
पीछे पड़े निवेशक तो कराने लगे रिपोर्ट
नरेंद्र के मुताबिक निवेशक गांव के गरीब लोग हैं। निवेशक उन पर रुपये दिलाने का दबाव बना रहे हैं। निवेशकों के दबाव में नरेंद्र को अपना घर छोड़कर इज्जत नगर क्षेत्र में रहना पड़ रहा है। नरेंद्र की शिकायत पर न्यायालय ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रेमनगर थाने में पांच नई रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले दर्ज किए जा रहे है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।