Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang behind house burglaries exposed; one arrested

Bareilly News: घरों में नकब लगाकर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gang behind house burglaries exposed; one arrested
चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद, दो साथी भागे, बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमकर वारदात को देते थे अंजाम
विज्ञापन

मीरगंज। रात में फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से गांवों में घूमकर घरों में नकब लगाकर चोरी करने वाले गिरोह का शाही पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्य रामपुर के कस्बा शाहबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक, 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। उसके दो साथी मुरादाबाद के थाना भोजपुर के गांव पीपला निवासी एहसान और मुरादाबाद कस्बे के वारसी मोहल्ला निवासी अकरम फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर की रात पुलिस कर्मी शाही-फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर खरसैनी तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। पीछा कर पुलिस ने रामपुर के कस्बा शाहबाद के मोहल्ला कानून गोयाल निवासी फैसल को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। जांच में उसका वास्तविक नंबर कुछ और निकला। पूछताछ में फैसल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रात में गांवों में घूमकर मकानों में नकब लगाकर चोरी करते थे। सीसी कैमरे से बचने के लिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने 23 सितंबर की रात खरसेनी गांव में एक मकान में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छिपाए गए चोरी के जेवरात भी बरामद किए हैं। बाइक की सीट से ताला तोड़ने और नकब लगाने के औजार व पेचकस भी मिले हैं। बताया जाता है कि ये आरोपी यहां करीब एक वर्ष से सक्रिय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दो आरोपियों पर 11-11 तो एक पर 12 मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए फैसल पर मुरादाबाद और रामपुर में चोरी, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित 11 मामले दर्ज हैं। आरोपी शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, फरार आरोपी अकरम पर लूट, एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमले के कटघर, मझोला आदि थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वह भी शातिर अपराधी है। वहीं, तीसरा फरार आरोपी एहसान पर मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे, छजलैट, डिलारी, पाकबाड़ा, टांडा एवं कोतवाली मुरादाबाद में गैंगस्टर, लूट, चोरी और जानलेवा हमले के 12 मामले दर्ज हैं। यह तीनों अपना जिला छोड़कर बरेली में फर्जी नंबर प्लेट की बाइक से गांवों में रेकी कर रात को चोरी कर रहे थे। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। भागने वाले आरोपी के दोनों साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed