{"_id":"6afa2085112ce5c43b0fb89d","slug":"wife-beaten-by-husband-aligarh-news-c-2-gur1004-1112351-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आटा के लिए कहने पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आटा के लिए कहने पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा
विज्ञापन
मारपीट में घायल बब्लू। संवाद
खाना बनाने के लिए आटा लाने की कहने पर धौर्रा माफी निवासी सबीना को उसके पति ने बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से पीटा। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो आरोपी व उसके दस साथियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग की और सबीना के भाई पर तमंचे की बट पर हमला किया।
सबीना ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व जवां थाना क्षेत्र के कोटा खास गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। आरोप है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। 11 नवंबर की शाम करीब 6 बजे घर में आटा नहीं था और बच्चे भूखे थे। जब उसने पति से आटा लाने को कहा तो उसने पीटना शुरू कर दिया।
आरोपी ने उसके भाई बिलाल उर्फ बब्बू के मुंह पर तमंचे की बट से हमला किया। इससे सबीना, बब्बू को गंभीर चोटें लगीं हैं। जवां थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने क्वार्सी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि इस मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।