फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत, साथी गंभीर, हंगामा

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत, साथी गंभीर, हंगामा

Wed, 12 Jul 2017 08:50 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत, साथी गंभीर, हंगामा
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत, साथी गंभीर, हंगामा
विज्ञापन

बुधवार की शाम गौसपुर टिकरी गांव के समीप हुआ हादसा
चालक को पुलिस ने दबोचा, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवा-ओसा मार्ग पर गौसपुर टिकरी गांव के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक संजय मौर्या की मौत हो गई, जबकि साथी रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागे ट्रक चालक को पुलिस ने वाहन समेत धर दबोचा। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। दो घंटे की मानमनौव्वल और अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। ग्रामीणों के शांत होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव का संजय कुमार (26) पुत्र बाबूलाल हैदराबाद में रहकर जेसीबी चलाता है। मंगलवार की शाम वह घर आया था। बुधवार की शाम करीब चार बजे साथी रामू (20) पुत्र हरिश्चंद्र को साथ लेकर बाइक से टेवां बाजार सब्जी खरीदने गया था। करीब पांच बजे दोनों घर लौट रहे थे। गांव के समीप इलाहाबाद की ओर आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद संजय मौर्या को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से बौखलाया ट्रक चालक वाहन समेत भागने लगा तो बाइक ट्रक में फंस गई। टेवा पुलिस ने ट्रक चालक को वाहन समेत धर दबोचा।
विज्ञापन


आनन-फानन पुलिस ने घायल रामू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों के साथ गांव के लोग उग्र हो गए। शव को बीच सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। बवाल की खबर सुनते ही एसडीएम सदर लाल जी मिश्र, सीओ मंझनपुर मुईन अहमद कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। उग्र लोगों को अफसरों ने कई बार मनाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। दो घंटे बवाल के बाद अफसरों के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल शांत होते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में हुए युवक की मौत से पिता के साथ पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। घंटाें आश्वासन का दौर चला। अफसर मनाते रहे और मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीण पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारे लगाते हुए भागते रहे। यह सिलसिला करीब दो घंटे चला। अंत में एसडीएम लालजी मिश्र ने मुआवजा, सड़क पर ब्रेकर के साथ हर संभव मदद का अश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
गौसपुर टिकरी गांव का बाबूलाला किसान है। उसके चार बेटे थे। चार बेटों में संजय दूसरे नंबर का था। जिसकी बुधवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बड़ा बेटा राजेश हैदराबाद में मजदूरी करता है। कमाऊ बेटे की मौत से बाबूलाल के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नवजवान बेटे का शव देख बाबूलाल फफक पड़ता।

साल भर में उजड़ गया रीता का सुहाग
सैदनपुर गांव की रीता देवी की शादी अप्रैल 2016 में गौसपुर टिकरी के संजय से हुई थी। संजय हैदराबाद में रहकर जेसीबी चलाता था। मंगलवार की शाम वह हैदराबाद से घर लौटा था। बुधवार हो हादसे में हुई संजय की मौत से रीता का सुहाग सालभर में उजड़ गया। पति का शव और गर्भ में पल रहे बच्चे की तरफ देख वह बेसुध हो जाती थी। रीता के मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम के साथ पहुंचे सीओं का पसीना उग्र लोगों को मनाने में छूट गया। कई बार ग्रामीण उनकी बात से सहमत हुए बाद में फिर उग्र हो जाते। दो घंटे बाद अफसरों का आश्वासन ग्रामीणों ने स्वीकार किया।

ट्रक चालक चाहिए पैसा नहीं....
गौसपुर टिकरी गांव में युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों के साथ ग्रामीण बस एक ही मांग पुलिस से कर रहे थे। उन्हें कार्रवाई और पैसा नहीं चाहिए सिर्फ ट्रक चालक को दे दो। यहां से एक नहीं आज दो-दो लाशें एक साथ जाएंगी। ग्रमाीणों का गुस्सा देख पुलिस और पीएसी को भी अपना पैर पीछे करना पड़ा।


गश खाकर गिरा मुसाफिर
गौसपुर टिकरी गांव के समीप सड़क पर पड़ी युवक की खून से लथपथ लाश देख सैंबसा गांव का मनोज सिंह गश खाकर गिर पड़ा। युवक को बेहोश देख मौजूद लोग सन्न रह गए। आनन-फानन लोगों ने उस पर पानी डालते हुए होश में लाया। इसके बाद उसे साथी के साथ घटनास्थल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed