फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   31 night . youth will celebrat the new year

थर्टी फर्स्ट नाइट: जोश से लबरेज युवा, जश्न मनाने की पूरी तैयारी

Tue, 31 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
31 night . youth will celebrat  the new year
थर्ली फर्स्ट नाइट: जोश से लबरेज युवा, जश्न मनाने की पूरी तैयारी
विज्ञापन

ड्रिंक, डांस और डिनर पार्टियों का स्थान पहले ही किया जा चुका है निर्धारित
31 दिसम्बर की जिस रात का दोआबा के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था, वह आज ही है। जश्न मनाने के लिए युवा पीढ़ी जोश से लबरेज है। ड्रिंक, डांस व डिनर पार्टियों का स्थान पहले से ही निर्धारित किया जा चुका है। अब बारी पुराने साल को अलविदा कहने और नूतन वर्ष का स्वागत करने की है। इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है।
साल 2019 का आज अंतिम दिन है। इस दिन की रात का दोआबा के युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। इसकी वजह यह है कि उन्हें जीभरकर मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। युवाओं ने जिले के चुनिंदा होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में पार्टी हॉल की बुकिंग पहले से ही कर रखी है। कुछ बिना हॉल बुक किए आम तरीके से ही दोस्तों संग बैठकर डिनर आदि करेंगे। करारी, मंझनपुर, सिराथू, सरायअकिल, चायल सहित कई कस्बों में युवकों ने बाटी-चोखा या दाल बाटी के साथ डीजे का भी इंतजाम कर रखा है। यूं समझें कि पहले डिनर होगा फिर रात 12 बजे तक डांस पार्टी चलेगी। 12 बजते ही पटाखे दागकर नए साल का स्वागत करने की तैयारी है। बड़ी संख्या में जिले के युवकों ने जश्न मनाने के लिए प्रयागराज जाने की भी तैयारी कर रखी है। उनका कहना है कि पार्टी करने काबिल यहां कोई जगह नहीं है। मस्ती में सराबोर युवाओं के साथ किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, साथ ही वह भी किसी घटना को अंजाम नहीं दें, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन खासा चौकन्ना है। एसपी अभिनंदन ने यातायात पुलिस को रातभर पेट्रोलिंग कर तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी के आदेश पर कोतवालों ने होटलों, ढाबों व रेस्टोरेंट संचालकों से भी कह दिया है कि वह शराबियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखेंगे। कहीं कोई सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीते मिल गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दोआबा के तमाम लोग नए साल पर देवी-देवताओं का दर्शन करने जाएंगे। उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, इसे लेकर भी पुलिस अलर्ट है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शक्तिपीठ कड़ा धाम के साथ ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा भी एक जनवरी को कड़ी रखी जाएगी। सुबह से शाम तक जवान तैनात रहेंगे। किसी ने भी अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल का स्वागत करने के लिए दोआबा के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक भी तैयार हैं। उन्होंने अपने-अपने प्रतिष्ठान को सोमवार की शाम से ही सजवाना शुरू कर दिया था। 31 दिसम्बर की रात सभी जगह दिव्य व्यंजन बनवाए जाएंगे। खासकर पार्टी हॉल को गुब्बारों आदि से सजाया जा रहा है। पूरी बिल्डिंग में आकर्षक लाइटें लगवाई जा रही हैं। संचालकों का कहना है कि आम दिनों की अपेक्षा उन्हें इस रोज अधिक बिक्री की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed