फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   300 Meters of High-Tension Line Cable and Cross-Arms Worth Lakhs Stolen

Kaushambi News: हाईटेंशन लाइन की 300 मीटर केबल और लाखों के क्रॉस आर्म चोरी

Sat, 09 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 09 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
300 Meters of High-Tension Line Cable and Cross-Arms Worth Lakhs Stolen
महेवाघाट क्षेत्र में बिजली विभाग की भरसवां सब स्टेशन से जुड़ी 11 हजार वोल्ट लाइन पर चोरों ने पांच खंभों से करीब 300 मीटर केबल और दो क्रॉस आर्म चोरी कर लिया। घटना से कृषि फीडर से जुटे पांच नलकूपों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। भरसवां उपकेंद्र के जेई अंबिकेश कुमार ने बताया कि भरसवां सब स्टेशन से सरसवां पीटीडब्ल्यू कृषि फीडर के जरिये क्षेत्र में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

पांच मई की रात चोरों ने पांच पोल में लगे लगभग 300 मीटर लाइन के दो फेस का तार और लाखों रुपये कीमत के क्रॉस आर्म पार कर दिया। हालांकि गनीमत इस बात है कि इस समय गेहूं की कटाई हो जाने से खेत खाली पड़े हैं, जिसकी वजह से सिंचाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ ने छह बजे लाइन चालू की तो फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इसके बाद लाइनमैन को सूचना देकर पेट्रोलिंग कराई गई। जांच के दौरान चोरी की घटना सामने आई। मामले में अवर अभियंता अंबिकेश कुमार की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed