फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   25 government schools in the district to be renovated at a cost of 11.15 crore.

Kaushambi News: 11.15 करोड़ से संवारे जाएंगे जिले के 25 राजकीय विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
25 government schools in the district to be renovated at a cost of 11.15 crore.
सिराथू के महिला राजकीय इंटर कॉलेज में लगा नया बेसिन व नल। स्रोत: विभाग
जिले के 25 राजकीय विद्यालयों में 11.15 करोड़ रुपये से कायाकल्प का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। योजना में आरओ प्लांट, आधुनिक शौचालय, अतिरिक्त पठन कक्ष
विज्ञापन

और बहुउद्देशीय भवन
का निर्माण शामिल है।
योजना के तहत 25 में से 24 राजकीय विद्यालयों में आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। यूपी सिडको की ओर से कराए जा रहे इस कार्य में प्रत्येक प्लांट पर 4.57 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मद में कुल 1.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

23 विद्यालयों में बनेंगे आधुनिक शौचालय
विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए 23 स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक पर 22.03 लाख रुपये खर्च होंगे। शौचालय निर्माण पर कुल 5.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 विद्यालयों में बढ़ेंगे कक्षा-कक्ष
कक्षाओं की कमी दूर करने के लिए 12 राजकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक के निर्माण पर 17.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
छह स्कूलों में बनेंगे बहुउद्देश्यीय भवन
सामूहिक आयोजन, प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और इनडोर गतिविधियों के लिए छह विद्यालयों में बहुउद्देशीय भवन बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक भवन पर 47.46 लाख रुपये की लागत आएगी। इस मद में कुल 2.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं से विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा। शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वच्छता से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा में सुधार आएगा। इससे अभिभावकों और विद्यार्थियों का रुझान भी राजकीय विद्यालयों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे विद्यालयों की व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए स्वच्छ वातावरण बनेगा।
-- एलबी मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक

सिराथू के महिला राजकीय इंटर कॉलेज में लगा नया बेसिन व नल। स्रोत: विभाग

सिराथू के महिला राजकीय इंटर कॉलेज में लगा नया बेसिन व नल। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed