फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   24 thousand voters will be able to cast their votes sitting at home

24 हजार मतदाता घर बैठे डाल सकेंगे वोट

Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
24 thousand voters will be able to cast their votes sitting at home
24 हजार मतदाता इस बार घर बैठे डाल सकेंगे वोट
विज्ञापन

परिजनों को मतदान के लिए अब बुजुर्गों को गोद में उठाकर नहीं ले जाना पड़ेगा बूथ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। 80 साल से अधिक उम्र के लोगों व दिव्यांग मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में घर बैठे मतदान कर सकेंगे। परिवार के लोगों को अब उन्हें गोद में उठाकर बूथ पर लेकर नहीं जाना होगा। निर्वाचन विभाग ने जिलेभर में ऐसे करीब 12 हजार 639 मतदाताओं की पहचान की है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी 12 हजार के आसपास बताई जा रही है। मतदान कार्मिक घर जाकर ही इन मतदाताओं से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराएंगे। ईवीएम के मतों के साथ पोस्टल बैलेट के मतों की भी गिनती की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने कोरोना के चलते यह फैसला लिया है।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उप निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करने के लिए अभियान चल रहा है। अभी 80 साल से ऊपर के 12,639 बुजुर्ग मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। कमोवेश दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी ऐसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed