फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   24 paddy purchasing centres will work in kaushambi

दोआबा में इस बार 24 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Thu, 10 Sep 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
24 paddy purchasing centres will work in kaushambi
जिले में धान के किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने धान खरीद के लिए जिले भर में 24 केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। केंद्रों पर पंजीकरण के बाद किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर लाभान्वित हो सकेंगेा। फिलहल इसके लिए अभी तक 380 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण भी करा लिया है। जिले में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती करते हैं। इस बार 71 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बुआई की गई है। हालांकि इस बार अपेक्षित बारिश नहीं होने के कारण किसानों को अपने संसाधानों से फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। जिले में फसल तैयार होने में अभी फिलहाल वक्त है। लेकिन सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

किसानों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 24 धान खरीद केंद्र खोलने के लिए स्वीकृति दे दी है। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया कि केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पिछले साल जिले के 6400 किसानों ने पंजीकरण कराया था। इस बार अभी तक केवल 380 ने ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। पंजीकरण कराने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed