{"_id":"5b5f607f4f1c1bbd298b6e69","slug":"21532977279-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरमैन के खाते से दो लाख और गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरमैन के खाते से दो लाख और गायब
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन के खाते से सोमवार को शातिरों ने दो लाख रुपये और पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी है।
पश्चिमशरीरा फायर स्टेशन में महेशकांत गर्ग फायरमैन के पद पर तैनात हैं। रविवार दोपहर किसी ने ट्रेजरी अफसर बनकर उन्हें फोन किया और बैंक अकाउंट की डिटेल ले ली। इसके बाद खाते से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक सोमवार सुबह उसके खाते से दो लाख रुपये और गायब हो गए। इसके बाद से उसकी नींद उड़ी ह़ुई है। भुक्तभोगी ने शिकायत एसपी से की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल को जांच कर शातिर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।