{"_id":"5b5389f24f1c1b4b748b651d","slug":"21532201458-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू-मोनू के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू-मोनू के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली पुलिस ने करनपुर सौरई निवासी दबंग सगे भाइयों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश भी दी जा रही है। हालांकि अभी तक वे गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
करनपुर सौरई निवासी सोनू उर्फ शमीम व मोनू उर्फ शेरखान सैनी इलाके में आतंक का पर्याय बन गए हैं। राह चलते किसी को पीट देना, लूट लेना यह सब इनके लिए आम बात हो गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सैनी पुलिस ने दबंग भाइयों के खिलाफ शुक्रवार को गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। मामले में सैनी कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करकेे जेल भेजा जाएगा।