{"_id":"5b9c0fc8867a557f714f759a","slug":"201536954312-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में महिला को पीटा
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गुरुवार रात चोरी की सात मोटरसाइकिलों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज गुरुवार रात लखनपुर तिराहे के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर शमशाद अहमद उर्फ गोरका पुत्र हियात अली और मोहम्मद आलम पुत्र सईद अहमद निवासी हजियापुर थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे वाहन चोरी का काम करते हैं। युवकों ने असरावल कलां स्थित एक खंडहर से चोरी की छह और बाइकें बरामद कराईं। जिस बाइक पर वह सवार थे, वे भी चोरी की ही थी। शुक्रवार को पिपरी कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चायल सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलें चोरों ने जिले के अलावा इलाहाबाद और फतेहपुर से भी चुराई थीं। गिरोह के कई अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।