{"_id":"5b92d082867a55787b026b51","slug":"201536348290-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने मां-बेटी को पीटा
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव में गुरुवार शाम दबंग ने एक महिला को पीट दिया। उसकी बेटी को भी पीटा। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कादिराबाद गांव की सूरजकली पत्नी स्व. पूनी ने बताया कि पड़ोस के एक दबंग से उसके परिवार की रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़िता के मुताबिक गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई कर दी। महिला को पिटता देख उसकी बेटी मंजू बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।