फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बंदर ने जलाया ट्रांसफार्मर, 350 घरों की बती गुल

बंदर ने जलाया ट्रांसफार्मर, 350 घरों की बती गुल

Sun, 30 Dec 2018 08:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
बंदर ने जलाया ट्रांसफार्मर, 350 घरों की बती गुल

विज्ञापन
कोखराज। भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप रखे ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह बंदर के चढ़ने से आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर जल गया। नतीजतन करीब 350 घरों की बत्ती गुल हो गई है। सोमवार शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है।


भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप एक 360 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार सुबह इस ट्रांसफार्मर में बंदर चढ़ गया। जिससे शार्ट-सर्किट हुआ और ट्रांसफार्मर धू-धूककर जलने लगा। पास में लगे पीपल के पेड़ में भी आग लग गई। जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि बंदर नहीं झुलसा। उधर, ट्रांसफार्मर जलने से भरवारी के करीब 350 घरों की बिजली गुल हो गई है। जिससे पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। रविवार को पूरे दिन लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाए रहे। मामले में भरवारी के अधिशासी अभियंता आकाश सिंह का कहना है कि सोमवार की शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बत्ती बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed