{"_id":"620fc249fe246f14a55ede2c","slug":"19-thousand-people-suspected-of-disturbances-in-the-election-restrictions-were-made-kaushambi-news-ald327273196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में 19 हजार लोगों से गड़बड़ी का अंदेशा, पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में 19 हजार लोगों से गड़बड़ी का अंदेशा, पाबंद
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में पुलिस ने करीब 19 हजार लोगों से गड़बड़ी का अंदेशा जाहिर किया है। इन सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पहले से दर्ज 494 हिस्ट्रीशीटरों के अलावा 22 नए अपराधियों को हिस्ट्रीशीट खोल कर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कचहरी में जमानत कराने के लिए भीड़ जुट रही है।
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस की टीमें करीब महीने भर से सक्रिय हैं। गांव-गांव ऐसे लोगों को तलाशा जा रहा है कि जिनसे चुनाव को किसी तरह से प्रभावित या गड़बड़ी करने की आशंका है। अब तक पुलिस ने 18 हजार 516 लोगों के खिलाफ धारा 107, 116 के तहत कार्रवाई कर पाबंद किया है।
इसके अलावा 494 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही नए 22 सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस ने जेल से जमानत पर छूटे 148 अपराधियों पर भी शिकंजा कसा है। इन लोगों को लाल कार्ड जारी कर सिर्फ मतदान के दिन वोट डालने जाने की ही अनुमति दी गई है। चेतावनी दिया गया है कि अगर वह लोग किसी तरह से चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर अब तक की गई कार्रवाई
0 अवैध शराब- 382 मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 7222 लीटर शराब बरामद की।
0 अवैध शस्त्र, फैक्ट्री- 65 असलहें और 87 कारतूस बरामद किया गया।
0 मादक पदार्थ - 33 मामले दर्ज किया गया।
0 110 जी - 1557 मामले दर्ज
0 गैंगस्टर एक्ट- 12
0 गुंडा एक्ट- 214
0 जिला बदर किए गए अपराधी- 36
0 सक्रिय अपराधी के खिलाफ की गई कार्रवाई - 63
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस की टीमें सक्रिय है। अब 19 हजार से ज्यादा ऐसे लोगों को पाबंद किया गया है जिनसे चुनाव में गड़बड़ी का अंदेशा है। इसके अलावा अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बैरियर नाकों पर बराबर चेकिंग कराई जा रही है। हेमराज मीना, एसपी