{"_id":"5c2221b9bdec2256d878824c","slug":"181545740729-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बीजा थमाकर ठग लिए दो लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूरिस्ट बीजा थमाकर ठग लिए दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट वीजा थमाकर ठग लिए दो लाख रुपये
करारी के नौबस्ता गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव में रहने वाले एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने दो लाख रुपये ठग लिए। उसे टूरिस्ट वीजा भी थमा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नौबस्ता निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पढ़ाई के बाद उसे कहीं नौकरी नहीं मिली। ऐसे में आर्थिक संकट सामने खड़ा हो गया। इसी बीच करीब ढाई महीने पहले सरायअकिल इलाके के पुरखास में रहने वाले नवाब शेख उर्फ सानू पुत्र मुन्ने से मुलाकात हो गई। पीड़ित के मुताबिक शातिर नवाब ने सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपया ले लिया। कुछ दिन बाद टूरिस्ट बीजा थमा दिया। अरब पहुंचने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। किसी तरह वह भारत लौट आया। इसके बाद शातिर रुपया लौटाने की बात कहने लगा। बताया कि अब रकम मांगने पर जालसाज जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।