फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   उफनाई माइनर से 70 बीघा गेहूं की फसल जलमगभन

उफनाई माइनर से 70 बीघा गेहूं की फसल जलमगभन

Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
उफनाई माइनर से 70 बीघा गेहूं की फसल जलमगभन
उफनाई माइनर से 70 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्य नहर से कम कराया माइनर का पानी
पश्चिम शरीरा (ब्यूरो)। किशनपुर पंप कैनाल की पुनवार माइनर गुरुवार दोपहर अचानक उफना गई। इससे बभन पुरवा गांव के किसानों की 70 बीघा गेहूं की फसल जलमगभन हो गई। उफनाई माइनर को रोक पाने में नाकाम किसानों ने प्रमुख नहर पर लगे फाटक को बंद कराकर माइनर का पानी रुकवाया है।
माघी पूर्णिमा को लेकर किशनपुर पंप कैनाल बंद कर दी गई थी। स्नान पर्व खत्म होने के बाद नहर में भरपूर पानी मंगलवार रात छोड़ा गया। बुधवार रात कैनाल में आए पानी से पुनवार माइनर उफनाने लगी। इलाकाई किसान अपने-अपने खेतों के सामने उफना रही माइनर को बांधकर फसलों के जलमगभन होने से बचा रहे थे। गुरुवार दोपहर माइनर अचानक बभनन का पुरवा गांव के सामने उफनाने लगी। किसान माइनर को बांधने के बाबत कुछ कर पाते कि पटरी फट गई और देखते ही देखते 70 बीघा गेहूं की फसल जलमगभन हो गई। नष्ट हो रही खेती को देख किसान किशनपुर पंप कैनाल में लगे फाटक पर पहुंचे और बंद कराते हुए माइनर का पानी रोका। उफनाई माइनर से गांव के राजबीर सिंह का पांच बीघा, ज्ञान प्रकाश पांडेय का दो बीघा, उमेश पांडेय का चार बीघा, लाल सिंह का तीन बीघा, बुधराज को दो बीघा, राधाकृष्ण पांडेय का दो बीघा, हीरामणि पांडेय का तीन बीघा सहित कुल 70 बीघा फसल शामिल है।
विज्ञापन



शौचालय निर्माण में अच्छा कार्य करने वाले हुए सम्मानित
-कलक्ट्रेट में आयोजित हुए कार्यक्रम में जुटे ग्राम प्रधान, सचिव व स्वच्छताग्राही
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत मानकों के अनुरूप तथा मॉडल शौचालय, एमडीएम शेड निर्माण में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, सेक्रेट्रियों व स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि अन्य गांवों के प्रधानों व सेक्रेट्रियों को इन लोगों से सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले दस प्रधानों, चार सेक्रेट्रियों व 66 स्वच्छता ग्राहियों से कहा कि शौचालय के लिए जो भी पात्र हों उन्हें हर हाल में योजना का लाभ दिलाएं। कार्यक्रम में मौजूद एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व सेक्रेट्रियों से सीख लेकर अन्य गांवों के प्रधानों व सेक्रेट्रियों को जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। अंत में डीपीआरओ कमल किशोर ने निर्मित शौचालयों व एमडीएम शेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


जिला एकीकरण समिति की बैठक कल
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला एकीकरण समिति की त्रैमासिक बैठक छह जनवरी को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में होगी। जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे ने बताया कि बैठक का आयोजन साढ़े ग्यारह बजे किया जाएगा।



विजन डाक्यूमेंट की बैठक छह को
मंझनपुर (ब्यूरो)। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में विजय डाक्यूमेंट को लेकर बैठक का आयोजन छह जनवरी को होगा। जानकारी देते हुए डीएसटीओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख व विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed