{"_id":"596799394f1c1b5c4f8b45b7","slug":"181499961657-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 हजार किसानों को जल्द मिलेगा ऋण माफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 हजार किसानों को जल्द मिलेगा ऋण माफी का लाभ
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
जिले की 13 बैंक शाखाओं से कर्ज लेने वाले 36 हजार लघु एवं सीमांत किसानों को ऋण माफी का लाभ जल्द मिलेगा। किसानों की सूची मिलने के बाद ऋण माफी का खाका तैयार कर अफसरों ने शासन को भेज दिया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने बैंक खाते से आधार को लिंक कराना होगा।
उप कृषि निदेशक एसएस चौहान ने बताया कि जिले के लघु एवं सीमांत श्रेणी के 35976 कृषकों को शासन की ऋण माफी योजना का लाभ जल्द मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के 13 बैंक शाखाओं से ऋण लेने वाले कृषकों की सूची सत्यापन के बाद मिल चुकी है। कृषि विभाग ने कृषकों का ऋण माफ करने के लिए सूची संबंधित बैंकों की शाखाओं को उपलब्ध करा दिया है।
सूची मिलते ही बैंकों ने कृषकों की जांच व आधार कार्ड खाते से लिंक कराने की कवायद शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि उन कृषकों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा जिन्होंने एक ही जमीन पर कई बैंक शाखाओं से ऋण प्राप्त कर लिया है। ऋण माफी से संबंधित शिकायत करने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। किसान कंट्रोल रूम के नंबर 05331-232626 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
36 हजार किसानों को जल्द मिलेगा ऋण माफी का लाभ
शासन को भेजी गई 13 बैंक शाखाओं से मिली सूची
149 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का खाका तैयार