{"_id":"59c953934f1c1bc9538b4676","slug":"171506366355-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
सोमवार की सुबह रामपुर धमावां गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा(कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के अटसराय चौराहे के समीप सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार शिक्षक की मौत हो गई। सुबह वह स्कूल जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव निवासी कृष्ण भवन (55) स्थानीय एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार की सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहे थे। वह जैसे ही हाईवे पर अटसराय चौराहे पर पहुंचे पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।वाहन चालक मौके से भाग निकला। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन ग्रामीण घायल शिक्षक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।