फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   17 covid patients recoverd, five tested positive

17 ने दी कोरोना को मात, पांच और मरीज मिले

Sun, 29 Nov 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
17 covid patients recoverd, five tested positive
17 covid patients recoverd, five tested positive - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कोविड के लिहाज से शनिवार का दिन दोआबा के लोगों के लिए औसतन ठीक गुजरा। इस दिन17 लोगों ने कोरोना से जंग जीतने में कामयाबी हासिल की। वहीं पांच और लोग पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1389 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में पहले से संक्रमण की जद में रहे 17 मरीज निगेटिव हो गए। जबकि जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले पांच अन्य लोग पॉजिटिव निकले हैं। इस तरह से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2178 हो गई। हालांकि, इनमें से 2070 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 27 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। फिलहाल केवल 81 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ कसा शिकंजा, गिट्टी-बालू लदे 20 वाहन सीज
मंझनपुर। खनिज वाहनों की ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देश पर खान अधिकारी आरपी सिंह ने अभियान चलाकर बीते 24 घंटे के भीतर गिट्टी-बालू लदे 20 ट्रक/डंपरों को सीज कर इलाकाई पुलिस के हवाले कर दिया। खान अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सबसे ज्यादा महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र में नौ, सरायअकिल व कोखराज इलाके में चार-चार तथा पिपरी क्षेत्र में तीन ओवरलोड वाहन पकड़े गए। चेताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed