{"_id":"59c952d14f1c1b7a548b4617","slug":"161506366161-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू विक्रम पलटा, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू विक्रम पलटा, युवक की मौत, तीन घायल
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेकाबू विक्रम पलटा, युवक की मौत, तीन घायल
- सरायअकिल के पटेल चौराहे के समीप हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
- इलाहाबाद से करन चौराहा सवारी लेकर जा रहा था विक्रम, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा(कौशाम्बी)। इलाहाबाद-कौशाम्बी मार्ग पर सरायअकिल के पटेल चौराहे के समीप सोमवार की दोपहर सवारी से भरा विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के सरैंया मोहिद्दीनपुर देवछार गांव का मन्नू लाल (22) पुत्र बाबू लाल सोमवार की सुबह बीमार भाई उमेश का इलाज कराने के लिए इलाहाबाद गया था। दोपहर वह विक्रम से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि सरायअकिल के पटेल चौराहे के समीप तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मन्नू लाल की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश के साथ विक्रम में बैठे तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हादसे में हुई मौत के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।