फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चुनाव में हार से उबरी जनसता ने कसी कमर, हर माह होगी बैठक

चुनाव में हार से उबरी जनसता ने कसी कमर, हर माह होगी बैठक

Sat, 01 Jun 2019 09:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में हार से उबरी जनसता ने कसी कमर, हर माह होगी बैठक
चुनाव में हार से उबरी जनसत्ता ने कसी कमर, हर माह होगी बैठक
विज्ञापन

- पार्टी प्रत्याशी व पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोक सभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रही जनसत्ता पार्टी (लोकतांत्रिक) ने राजनीति की अगली पारी शुरू कर दी है। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। हर महीने की एक तारीख को जिले में कार्यकर्ता व संगठन के पदाधिकारी बैठक कर संगठन के मजबूती की चर्चा करेंगे।
शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में प्रत्याशी व पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हार पर मंथन किया। किस बूथ पर क्या कमी रही, चुनाव में किसकी भूमिका संदिग्ध मिली, इन सब बातों पर चर्चा की गई। इसके बाद पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का चुनाव में सराहनीय योगदान रहा। इस हार से घबराने की जरूरत नहीं है। 2022 में विधान सभा के चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाय। इस दौरान जिला पंचायत के होने वाले चुनाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से बलवीर सिंह चौहान, भइयालाल त्रिपाठी, मोनू त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, प्रमोद सरोज, अश्वनी सिंह, पीके सिंह, प्रमोद गर्ग, मनीष दुबे, मंगल सिंह, मंगला प्रसाद, मोईन अहमद, अनीस चच्चा, सोमेंद्र खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
दबंग लाइनमैन ने हाईजैक की लच्छीपुर फीडर की बिजली
- आए दिन फाल्ट कर नलकूप उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली
- संविदा कर्मी की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद। सिराथू विद्युत उपकेंद्र से उड़े लच्छीपुर फीडर के उपभोक्ता इन दिनों बिजली किल्लत का सामना कर रहे हैं। सरकारी मानक को दरकिनार कर मनमानी आपूर्ति दी जा रही है। इसके पीछे संविदा पर तैनात एक लाइनमैन की अवैध वसूली बिजली संकट का कारण बनी हुई है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनपुर सौंरई के भारत, राजेश, सोनू और वीरेंद्र आदि का कहना है कि लच्छीपुर फीडर में जिस संविदा लाइनमैन की तैनाती है वह इलाकाई है। इसके कारण वह दबंगई सेे आपूर्ति देता है। आए दिन फाल्ट होने पर वह बिना पैसा लिए लाइन सहीं नहीं करता। इसके अलावा लाइनमैन खुद भी फाल्ट कर देता है। स्थानीय होने के कारण कोई उसका खुलकर विरोध नहीं कर पाता। मामले की शिकायत अवर अभियंता से लेकर एक्सईएन तक से की गई। इसके बाद भी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके कारण लाइनमैन का हौसला बुलंद है। वह क्षेत्र की लाइन मनमर्जी लगाता है। जिससे 18 घंटे आपूर्ति दिए जाने के बावजूद ग्रामीणों को चार से पांच घंटे ही आपूर्ति मिल पाती है। लाइनमैन की दबंगई से आजिज आए लोगों ने शनिवार को मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है। वहीं एक्सईएन अंकित कुमार का कहना है कि ऐसी शिकायत उन्हें नहीं मिली। लाइनमैन गलत तरीके से लाइन बाधित करता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

-------

कल से बंद रहेगा अजुहा रेलवे फाटक
मंझनपुर। अजुहा के समीप रेलवे लाइन पर कराए जा रहे कार्य के कारण तीन जून से 13 जून तक अजुहा रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को कनवार रेलवे फाटक की तरफ से आवागमन करना पड़ेगा। यह जानकारी जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट मैनेजर केएम नागराजू ने दी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed