{"_id":"59721eaf4f1c1b4f4f8b46e7","slug":"151500651183-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स कैंप में घुसा संदिग्ध, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा 18-55-28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स कैंप में घुसा संदिग्ध, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा 18-55-28
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स कैंपस में घुसा संदिग्ध, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
संत रविदास नगर जनपद का है युवक, सुरक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई रिपार्ट
पुलिस ने कहा युवक की मानसिक स्थिति खराब, परिजनों को सौंपा गया
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
मनौरी में स्थित एयरफोर्स कैंप में बृहस्पतिवार रात एक संदिग्ध युवक प्रवेश कर गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक संत रविदास नगर का रहने वाला है। पूछताछ के बाद स्टेशन सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मेडिकल में संदिग्ध दिमागी रूप से विक्षिप्त निकला। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
वायु सेना मनौरी के आवासीय कैंपस में बृहस्पतिवार रात एक संदिग्ध युवक घुस गया। चहारदीवारी के बगल संदिग्ध हालत में खड़े युवक को देख एयरफोर्स कर्मी सतर्क हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। संदिग्ध से पूछताछ की गई। सुरक्षा अधिकारी राजीव ने युवक को पूरामुफ्ती के हवाले करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती विपिन त्रिवेदी ने बताया कि एयरफोर्स कैंप से पकड़ा गया युवक संत रविदास नगर जिले के आगापुर गांव का इन्द्रपूजन पुत्र हृदय नारायण है। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। पांच दिन पहले दिल्ली से गायब हुआ था। मेडिकल के बाद युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
बीस दिन के भीतर पकड़े गए दो संदिग्ध
एयरफोर्स कर्मियों की सुरक्षा का भेद दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति खोल रहे हैं। 20 दिन में दो बार संदिग्ध युवक वायु सेना कैंप से पकड़े गए। एक जुलाई को वायु सेना बम्हरौली से आशीष नामक युवक को पकड़ा गया था जो सतना मध्य प्रदेश का रहने वाला था। मध्यप्रदेश से पकड़े गए युवक की अभी भी जांच चल रही है, यह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक और संदिग्ध युवक कैंप में प्रवेश कर गया।