{"_id":"596b8bec4f1c1b2f088b45ba","slug":"151500220396-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसोहनी में फैला डायरिया, देर रात पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसोहनी में फैला डायरिया, देर रात पहुंची टीम
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहनी में फैला डायरिया, देर रात पहुंची टीम
डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने भेजीं दो टीमें, 15 लोग मिले बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सिराथू तहसील के बसोहनी गांव में कई दिनों से डायरिया का प्रकोप था। दर्जनों लोग बीमार थे। इसकी लगातार जानकारी डॉक्टरों को दी जा रही थी, लेकिन टीम गांव नहीं आ रही थी। निजी अस्पतालों से चार लोग रविवार शाम घर पहुंचे और डीएम को जानकारी दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को टीम भेजने का निर्देश दिया। रात करीब आठ बजे दो टीमें गांव पहुंचीं तो हड़कंप मच गया। गांव के 15 लोग बीमार मिले।
बसोहनी गांव के बच्चीलाल, गुलाम, राहुल याद, संगीता देवी, जितेंद्र कुमार समेत करीब 15 लोग डायरिया पीड़ित मिले। इनका इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा था। संगीता देवी जिला अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार शाम आधा दर्जन लोग इलाज कराकर गांव पहुंचे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश था। मामले की जानकारी डीएम मनीष कुमार वर्मा को दी गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल गांव में टीम भेजी जाए। सीएमओ ने जिला मुख्यालय से एक और सिराथू सीएचसी से दूसरी टीम गांव भेजी। डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची तो हड़कंप मच गया। जांच के बाद लोगों को दवाएं दी गईं। साथ ही प्रधान को निर्देश दिया गया कि वह साफ-सफाई पर ध्यान दें। कूड़ा-करकट न जमा होने पाए। इसके अलावा ग्रामीणों से कहा कि वे शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें। सीएमओ ने बताया कि टीम भेजी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी कि डायरिया का प्रकोप था या नहीं।