फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   15 lakh looted from Piggy Farm by taking a young man hostage

Kaushambi News: युवक को बंधक बनाकर पिगरी फार्म से 15 लाख की लूट

Mon, 19 Jun 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 19 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
15 lakh looted from Piggy Farm by taking a young man hostage
चरवा कोतवाली के बरोलहा गांव स्थित पिगरी फार्म पर शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने फार्म हाउस संचालक के भाई को बंधक बनाकर पीटा और खेत में फेंक दिया। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने 70 मवेशी समेत तकरीबन 15 लाख रुपये का माल पार कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

बरोलहा निवासी राकेश कुमार का सरोज बस्ती से बाहर सड़क किनारे पिगरी फार्म है। यहीं पर राकेश अपने छोटे भाई दिनेश व मां के साथ रहता है। शनिवार की रात राकेश किसी काम से प्रयागराज चला गया था। दिनेश अकेले ही फार्म हाउस में था और उसकी मां अंदर सो रही थी। आधी रात को कुछ लोग आए और दिनेश को पानी पीने के बहाने जगाया। जैसे ही दिनेश पानी लेने गया पीछे से चार लोगों ने उसे पकड़ कर हाथ-पैर बांध दिया।
विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में बदमाशों ने उसे चरी के खेत में फेंक दिया। रविवार सुबह राकेश पिगरी फार्म पहुंचा तो मौके से दिनेश गायब मिला। पिगरी फार्म से सभी 70 मवेशी, 26 हजार नकदी व 80 बोरी अनाज समेत तकरीबन 15 लाख रुपये कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान चरी के खेत में बेहोशी की हालत में मिले दिनेश को फौरन प्रयागराज के निजी अस्पतालले जाकर भर्ती कराया। शाम को तबीयत सामान्य होने पर दिनेश ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद राकेश ने चरवा कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed