फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   142 young men and women took seven rounds in Manjhanpur

मंझनपुर में 142 युवक-युवतियों ने लिए सात फेरे

Sun, 07 Feb 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
142 young men and women took seven rounds in Manjhanpur
मंझनपुर में 142 युवक-युवतियों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन

मंझनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को मंझनपुर के डायट मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 142 युवक और युवतियों ने सात फेरे लिए। सांसद विनोद सोनकर, मंझनपुर, चायल एवं सिराथू के विधायकों के साथ ही डीएम-एसपी ने भी नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलेभर के 142 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। शनिवार को अलग-अलग बनाए गए मंडपों में विवाह कराया। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार गरीबों, असहायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि आज के दौर में बेटियां बेटों से कम नहीं है। सरकार बेटियों के विकास के लिए कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-पढ़ाओ बेटी योजना एवं नि:शुल्क शिक्षा से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी उठा रही है। विधायक चायल संजय गुप्ता ने कहा कि बेटियों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने विवाह के बंधन में बंधे युवक-युवतियों आशीर्वाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने योजना की सराहना की। डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान है। 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, दस हजार रुपये के उपहार व छह हजार रुपये स्वागत आदि का खर्च शामिल है। इस मौके पर एसपी अभिनंदन, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन अमरनाथ मौर्य, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डीसीएफ के अध्यक्ष चंद्रदत्त शुक्ला, मुन्ना सिंह पटेल, सुरेश जायसवाल, बृजेश मिश्रा, महेंद्र सिंह धुरिया, कमलेश, अरविंद द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। वहीं तीन मुस्लिम युवक-युवतियों का भी निकाह कराया गया। भरवारी के रोही की तब्बसुम बेगम, आफरीन तथा गढ़ी की रेशमा का निकाह कराया। इस मौके पर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर भरोसा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed