फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डिप्टी सीएम केशव सहित कई सियासियों का जमावड़ा

डिप्टी सीएम केशव सहित कई सियासियों का जमावड़ा

Tue, 30 Apr 2019 06:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव सहित कई सियासियों का जमावड़ा
डिप्टी सीएम केशव सहित कई मंत्रियों का जमावड़ा
विज्ञापन

प्रयागराज और कौशाम्बी के सभी विधायक तथा उम्मीदवार होंगे शामिल
सीएम योगी और जेपी नेड्डा के आने की उम्मीद, नंदी का आना तय
फोटो नं-45,46,47
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। भरवारी में बुधवार को सियासियों का जमघट लगेगा। पीएम मोदी की सभा में कौशाम्बी और प्रयागराज के सभी विधायक आएंगे। दोनों संसदीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों को तो रहना ही है। सीएम योगी के साथ केन्द्रीय मंत्री जेपी नेड्डा का भी आगमन हो सकता है। नंदी का आना तय है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरवारी की जनसभा से कौशाम्बी के साथ प्रयागराज के मतदाताओं को भी साधने का प्रयास करेंगे। दोनों जिलों के उम्मीदवारों, पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यक्रम संयोजक और चायल विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आना तय है। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नेड्डा की भी बातचीत चल रही है। संभव है कि यह भी आ जाएं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी भी आएंगे। कौशाम्बी के तीनों विधायकों के साथ प्रयागराज के सभी विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पीएम कौशाम्बी, प्रयागराज के मतदाताओं व पार्टीजनों को संबोधित करके माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम संयोजक के साथ सिराथू तथा मंझनपुर के विधायक भी तैयारियों में लगाए गए हैं। मंगलवार को देखा गया कि तीनों विधायक हैरान-परेशान रहे। कोई टेंट वाले को नसीहत देते दिखा तो कोई अन्य लोगों को। भीषण गर्मी में दिनभर विधायकों का पसीना निकलता रहा।
विज्ञापन

-----

पीएम की सभा में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद
500 बाई 800 स्क्वायर फीट का लगाया गया टेंट, 50 हजार कुर्सियों की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पीएम मोदी की सभा में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है। लोगों को धूप में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कूलर, पंखे से लैश भारी-भरकम टेंट लगवाया गया है। हजारों की संख्या में कुर्सियां भी लगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा उस वक्त हो रही है, जब सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। धूप और गर्मी की बदौलत पीएम को सुनने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं हो, इसका भाजपाइयों ने विशेष ख्याल रखा है। 500 बाई 800 स्क्वायर फीट का टेंट लगवाया गया है। इसमें जगह-जगह पर कूलर, स्प्रिंक्लर फैन व साधारण पंखे लगे हुए हैं। मंच में एसी का भी इंतजार है। पंडाल में करीब 50 हजार कुर्सियां लगवाई गई हैं। कार्यक्रम संयोजक और चायल विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि कुल एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है। 50 हजार कुर्सियों में बैठ जाएंगे। इतने ही टेंट के नीचे ठंडी हवा के बीच खड़े होकर पीएम का भाषण सुन सकेंगे। पीने के लिए वहां पर ठंडा पानी कई टैंकरों में भरा रहेगा।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed