फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   छतीसगढ़ में विधायक बने सिराथू के देवेंद्र सिंह यादव

छतीसगढ़ में विधायक बने सिराथू के देवेंद्र सिंह यादव

Sat, 15 Dec 2018 06:11 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ में विधायक बने सिराथू के देवेंद्र सिंह यादव
छत्तीसगढ़ में विधायक बने सिराथू के देवेंद्र सिंह यादव
विज्ञापन

अपने पिता के साथ पैतृक गांव दुबाना छोड़कर गए थे भोपाल
भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष को तीन हजार वोट से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। विधान सभा सिराथू क्षेत्र के दुबाना मजरा हब्बूनगर के लाल देवेंद्र सिंह यादव ने छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश को पराजित कर जीत का परचम लहराया है।

सिराथू क्षेत्र के दुबाना के रहने वाले देवेंद्र सिंह यादव के पिता इंदल सिंह यादव भोपाल में नौकरी करते थे। वे अपने पिता के साथ वर्ष 1992 में गांव छोड़कर भोपाल चले गए थे। पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति शुरू कर दिया था। इससे पहले वह कांग्रेस के बैनर से छत्तीसगढ़ में सबसे कम उम्र के महापौर (नगर निगम भिलाई) भी बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस में सक्रिय सियासत करने वाले सिराथू के इस लाल को इस बार पार्टी ने भिलाई नगर विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा प्रत्याशी बनाकर मैदान मेें उतारा था। अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में निर्वाचित विधायक देवेद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश को तीन हजार मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया है। देवेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी हैं। देवेंद्र का छत्तीसगढ़ की विधान सभा में पहुंचना सिराथू की धरती के लिए गौरव की बात है। बातचीत के दौरान नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि शीघ्र ही वह अपने पैतृक गांव आकर अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

फोटो नं-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed