{"_id":"5bbd0014867a55286505082c","slug":"131539112980-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी के पेपर लीक होने पर अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी के पेपर लीक होने पर अज्ञात के खिलाफ केस
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर के सभी पेपर लीक होने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीआईओएस की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर कई दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। सोमवार को जिले के दो सेंटरों पर परीक्षाएं शुरू हुईं तो प्रशभनपत्रों के मिलान से साफ हुआ कि पेपर लीक हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर डीआईओएस सत्येंद्र सिंह ने जांच-पड़ताल केे बाद अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेज दी थी। हालांकि डीआईओएस का कहना था कि पर्चा कौशाम्बी से नहीं, बल्कि किसी और जिले से लीक हुआ है। इसके पीछे उनका तर्क था कि जिले के दोनों केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के लिफाफे सीलबंद पाए गए हैं। सीलबंद लिफाफों को सीसीटीवी कैमरे की नजर में खोलकर उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है।
इसके बाद परीक्षा नियामक ने डीआईओएस कौशाम्बी को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नगर कोतवाली में सोमवार को ही अज्ञात के खिलाफ सोशल मीडिया में पेपर वायरल करने की तहरीर दे दी। पर, नामजद तहरीर नहीं होने से कोतवाली पुलिस हीलाहवाली बरत रही थी। तमाम जद्दोजेहद के बाद मंगलवार को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने अफसरों के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।