{"_id":"5d8a6ebf8ebc3e01387490c1","slug":"1200-widows-have-not-received-pension-for-eight-months-kaushambi-news-ald2558202170","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 विधवाओं को आठ माह से नहीं मिली पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 विधवाओं को आठ माह से नहीं मिली पेंशन
विज्ञापन
1200 विधवाओं को आठ महीने से नहीं मिली पेंशन
कौशाम्बी विकास खंड क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी विकास खंड क्षेत्र के गांवों की करीब 12 सौ महिलाओं को आठ महीने से विधवा पेंशन नहीं मिली। इसकी वजह से उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र की करीब 12 सौ महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा था। इनमें तमाम महिलाएं ऐसी हैं जो मजदूरी करके किसी तरह अपना और बच्चों का खर्च चलाती हैं। पेंशन के रूप में मिलने वाले चंद रुपये इनके लिए काफी मददगार साबित होते थे। आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने के कारण इनकी परेशानी बढ़ गई है। मढ़ी गांव की मैना देवी, शांति देवी, अर्का फतेहपुर की कलावती, हकीमपुर की जहरी देवी आदि ने बताया कि पेंशन के बारे में पूछने पर अधिकारी-कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। कभी तो डांटकर भगा भी देते हैं। मामले में एडीओ समाज कल्याण आदित्य कुमार पाल ने बताया कि शासन से ही रकम नहीं आई थी। अभी हाल ही में धन अवमुक्त हुआ है। इसी हफ्ते सभी के खाते में पेंशन भेज दी जाएगी।