{"_id":"663b98ec82380bba820412dc","slug":"120-lakh-cheated-from-real-brothers-on-the-pretext-of-guard-job-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111469-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गार्ड की नौकरी का झांसा देकर सगे भाइयों से ठगे 1.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गार्ड की नौकरी का झांसा देकर सगे भाइयों से ठगे 1.20 लाख
Wed, 08 May 2024 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 08 May 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
गार्ड की नौकरी का झांसा देकर सगे भाइयों से ठगे 1.20 लाख
-- कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। इलाके के नंदौली गांव में रहने वाले सगे भाइयों से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक लाख 20 हजार रुपये ऐठ लिए। नौकरी नहीं दिलाने पर रकम वापसी की बात करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नंदौली गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि तीन साल पहले सरायअकिल में उसकी मुलाकात प्रयागराज के चांदपुर सलोरी के रहने वाले बलवीर सिंह और धुस्सापर झलवा के अजीत कुमार से हुई थी। दोनों ने उसे और उसके भाई मेवालाल को ट्रिपलआईटी प्रयागराज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने की बात कही। झांसे में आकर दोनों भाइयों ने बलबीर और अजीत को एक लाख 20 हजार रुपया दे दिए। आठ महीन तक जब दोनों भाइयों को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने वापस अपने रुपयों की मांग की। आरोप है कि पहले तो काफी दिन तक दोनों आनाकानी करते रहे। बाद में दबाव बनाने पर 17 जनवरी को अपने एक अन्य दोस्त प्रयागराज के झलवा निवासी चंद्रपाल के साथ गांव आकर गाली गलौज और फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बलबीर सिंह, अजीत कुमार और चंद्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।