फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   12 miscreants arrested, sent to jail

Kaushambi News: 12 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
12 miscreants arrested, sent to jail
करारी। क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों में पथराव और फायरिंग को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने 12 बलवाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों काे जेल भेज दिया। पुलिस फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बरई बंधवा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर खलीक अहमद उर्फ निक्के और बहार मियां में कई बार बवाल हो चुका है। बुधवार को चुनावी रंजिश को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए थे। पथराव के साथ गोलीबारी हुई थी। बवाल में चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने जमशेद अहमद की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ और कामिल की तहरीर पर 15 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौकी इंचार्ज सियाकांत चौरसिया ने खलीक अहमद के पक्ष से जमशेद अहमद, शहंशाह, सद्दाम, सावेद, मो. आमिर, फरहद, अदनान व मो.असद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बहार मियां के पक्ष से कामिल, मो. अहमद व कादिर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेजा। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed