{"_id":"5c14fa37bdec2253e2117f07","slug":"11544878647-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
तहसील में भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर लामबंद हुआ भाकियू
फोटो नं-6
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चायल तहसील क्षेत्र में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसी की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है तो किसी किसान को उसके खेती के लिए दिए गए पट्टे पर कब्जे के लिए तहसील प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर शनिवार को चायल तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार कल्पना चौहान को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी ने बताया कि चायल कस्बा स्थित सामुदायिक केंद्र उपेक्षा का शिकार है। सौ बेड का यह अस्पताल पूरी तरह से बंद है। लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज शहर जाना पड़ता है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग किसानों को प्रताड़ित कर रहा है। किसानों को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही चरवा के समसपुर गांव में किसान की भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा नहीं हट सका है। शिकायत कर बाद भी कार्यवाई नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार चायल कस्बा स्थित सरकारी चकरोड पर हुए कब्जे को तहसील प्रशासन खाली नहीं करा रहा है। सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसीलदार ने आश्वासन दिया है।
------
किसानों की समस्या निस्तारण को बनाई रणनीति
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार को मंझनपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सिद्धशरण गुप्ता ने किया। इस मौके पर संगठन की मूजबूती व किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में शांताराम ने जोर देते हुए कहा कि 21 दिसंबर को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होगा। बैठक इसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए डीएम को ज्ञापन देंगे। बैठक का संचालन भैयालाल धुरिया ने किया। इस मौके पर रामचंद्र, सिद्धशरण गुप्ता, बच्चालाल, नूरजहां, जगरानी, धर्मराज आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------