फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जल निकासी का इंतजाम धड़ाम, गांव जलमग्न

जल निकासी का इंतजाम धड़ाम, गांव जलमग्न

Wed, 12 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
जल निकासी का इंतजाम धड़ाम, गांव जलमग्न
मंझनपुर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश जिले वासियों की समस्या का सबब बनती जा रही है। कस्बों और गांवों में जलनिकासी का समुचित इंतजाम न होने से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। इससे पीड़ितों में हाहाकार मच गया है। नगर पंचायत प्रशासन व ग्राम प्रधान हैं कि बारिश के बाद कस्बों व गांवों में उत्पन्न हो रही जल प्लावन की समस्या को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


उधर घरों में घुस रहे पानी को लेकर पीड़ितों का हाल बेहाल है। लोगों के घरों में घुस रहा पानी इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि बारिश को लेकर नगर व ग्राम पंचायत प्रशासन तनिक भी संजीदा नहीं था। इसका खामियाजा कस्बों व गांवों के लोगों को आज भुगतना पड़ रहा है। पेश है बारिश की एक खास रिपोर्ट।
विज्ञापन


पानी से जलमगभन हुए करारी के तीन वार्ड
करारी (ब्यूरो)। तीन दिन से हा रही झमाझम बारिश से नगर पंचायत करारी के तीन वार्डों में जलप्लावन की समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी कस्बाइयों के घरों में घुसने लगा है। कस्बे के नेता नगर मोहल्ले की दलित बस्ती में सोमवार की रात जगरूप प्रसाद, अशर्फी लाल, राजेश कुमार्र, अर्जुन आदि घर में पानी घुस गया है। इसके चलते लागों की गृहस्थी का सामान पानी में नष्ट हो गया तो लोगों को बैठने और सोने तक की जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल नयागंज मोहल्ले का है। यहां के मो. रईश नग्गन, सज्जन, मुनौव्वर अली, लाल मिया के घर पानी घुसा तो कोहराम मच गया। छोटे-छोटे बच्चे घरों से बाहर निकलकर बारिश में खड़े हो गए तो परिजन गृस्थी का सामान बचाने में सुबह तक जुटे रहे। इसी तरह गड़हीपुर व हजरतगंज मोहल्लों में जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से तालाब का पानी वापस घरों में घुसने लगा है। नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी को देख सभासद इमरान कुरैसी ने डीएम से मंगलवार की सुबह शिकायत किया। डीएम ने ईओ लालजी यादव को जलनिकासी का इंतजाम फौरन कराने का निर्देश दिया है।

जल निकासी का इंतजाम धड़ाम, गांव जलमग्न
कस्बों व गांवों में लोगों के घर घुसा पानी, हाहाकार
बस्ती किनारे तालाबों से जल निकासी नही है इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed