फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल

Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के रहीमाबाद तिराहे के समीप शनिवार सुबह टैंकर की टक्कर से बाइक सवार एक आईटीबीपी का सिपाही घायल हो गया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर का प्रकाश चंद्र पुत्र सोबान राम आईटीबीपी में सिपाही के पद पर कार्यरत है। इस समय उसकी तैनाती पिपरी के कटहुला गौसपुर स्थित 18वीं वाहिनी में है। शनिवार सुबह वह बाइक से झलवा जा रहा था। रहीमाबाद तिराहे के समीप पीछे से आए टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वो गिरकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल सिपाही को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

----
महिला की पिटाई, घर में की लूटपाट
चरवा कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव की एक महिला को शनिवार शाम बंटवारे के विवाद के चलते पट्टीदारों ने पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद घर में लूटपाट भी की। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर सुलेम गांव का सोनू कल्यान में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी हीरामती छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है। हीरामती के मुताबिक पट्टीदारों से बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता के मुताबिक शनिवार शाम पट्टीदार घर पर चढ़कर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। फिर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखा 25 हजार रुपया नकद और लगभग 50 हजार रुपया कीमत का जेवर पार कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर महिला को लूटपाट की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। मामले में चरवा इंस्पेक्टर देवतादीन सरोज का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed