फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   देवी भक्तों पर पथराव बिगड़ते बचा माहौल

देवी भक्तों पर पथराव बिगड़ते बचा माहौल

Wed, 10 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
देवी भक्तों पर पथराव बिगड़ते बचा माहौल
पंइसा (कौशाम्बी)। दुर्गा प्रतिमा को स्थापना के लिए ले जा रहे लोगों पर मंगलवार की शाम दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हंगामा करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर गई है।
विज्ञापन


पइंसा में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए ले जा रहे थे। शाम पांच बजे जैसे ही लोग प्रतिमा लेकर इमामबाड़े के पास पहुंचे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग भी उग्र हो गए, लेकिन बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना से नाराज भक्तों ने प्रतिमा को उसी स्थान पर रख दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस और प्र्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पइंसा विजय कुशवाहा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य व सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों ने उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे लोग प्रतिमा लेकर पंडाल में चले गए। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस बाबत एसडीएम का कहना है कि जिन लोगों ने उपद्रव किया हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed