फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 supervisors will be deployed for the board's practical examination.

Kaushambi News: बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 10 पर्यवेक्षकों की होगी तैनाती

Fri, 30 Jan 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 30 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 supervisors will be deployed for the board's practical examination.
जिले में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के दौरान निगरानी नियमित होती रहेगी। इसके लिए पूरे जिले को 10 सेक्टर में बांटते हुए 10 पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। इनके नामों की सूची को डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से होगी। इस परीक्षा से पहले इंटर के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। जिले के 154 विद्यालयों में यह परीक्षा होगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने पूरे जिले को 10 सेक्टरों में बांटा है।
विज्ञापन

डीआईओएस राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कड़ा व सिराथू ब्लॉक बड़े हैं। यहां स्कूलों की संख्या भी अधिक है। ऐसे में इन दोनों ब्लॉकों को दो-दो सेक्टर में बांटा गया है। अन्य ब्लॉकों में मूरतगंज, चायल, नेवादा, कौशाम्बी, सरसवां व मंझनपुर में एक-एक सेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा जिन विद्यालय में होनी है। उनकी नियमित निगरानी होगी। इसके लिए अलग-अलग 10 जिला स्तरीय अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया जाएगा। इसके नामों की सूची तैयार कर डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है। अनुमति मिलते ही अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed