फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 games including chess included in secondary and basic competitions

Kaushambi News: माध्यमिक व बेसिक की प्रतियोगिताओं में शतरंज समेत 10 खेल शामिल

Thu, 05 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 games including chess included in secondary and basic competitions
मंझनपुर। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं हर साल होती हैं। इस वर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिताओं में जहां पूर्व में 11 खेल शामिल थे। वहीं इस बार फेडरेशन ने शतरंज समेत 10 अन्य खेलों को स्थान दिया है। इसमें मध्य प्रदेश का राज्य खेल मलखंभ भी शामिल है।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ ही खेलों में बड़े बदलाव इस सत्र में देखने को मिलने वाले हैं। माध्यमिक व जूनियर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच सीनियर, जूनियर व सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं होती हैं। इसमें 19 साल से कम उम्र के बच्चों को सीनियर, 17 साल से कम उम्र के बच्चों को जूनियर और 14 साल से छोटे बच्चों को सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलता रहा है।
विज्ञापन

इनके बीच गर्मियों में फुटबॉल, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल प्रतियोगिता होती थी। साथ ही सर्दियों में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी, कुश्ती, वालीबॉल और एथलेटिक प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाता था। इस साल 10 अन्य खेल शामिल किए गए है। खेल शिक्षक हीरालाल एम कैथल ने बताया कि यह खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर अवसर है। अब तक खिलाड़ियों को मंच नहीं मिलता रहा है। अब उनको खेल का मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शतरंज एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले में शतरंज के करीब 25 बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इनको अब तक ओपन खेलना पड़ता था। स्कूल गेम फेडरेशन की मंजूरी के बाद अब इस खेल को भी मंच मिलेगा।

इन खेलों को मिला स्थान
स्कूल गेम फेडरेशन ने नए खेलों को ट्रायल के रूप में तीन साल के लिए सेपक टाकरा, वुशु, मलखंभ, गतका, कलीरीपयट्टू, शतरंज, योगासन, थांगता, मार्शल आर्ट और कुराश खेल को स्थान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed