फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman falls off bike after losing balance dies on spot

दर्दनाक हादसा: बेटी को दवा दिलाकर लाैट रही महिला बाइक से गिरी, माैके पर ही माैत; मासूम बच्ची और पति घायल

Wed, 09 Sep 2026 07:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Wed, 09 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में दर्दनाक हादसे में एक महिला की माैत हो गई। महिला अपने पति के साथ बेटी को दवा दिलाकर घर लाैट रही थी। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से बाइक से गिर गई। उसकी माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Woman falls off bike after losing balance dies on spot
महिला का फाइल फाेटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली-अलीगंज हाईवे पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़ी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवलपुर निवासी 32 वर्षीय प्रदीप अपनी पत्नी 30 वर्षीय शीला और छह वर्षीय पुत्री सोमिया को साथ लेकर बाइक से जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव बेटी को दवा दिलाने गए थे। बुधवार शाम को जब वह वापस लौट रहे थे तभी पटियाली अलीगंज हाईवे मार्ग स्थित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कलुआ के निकट किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


बाइक के पीछे बैठी उपत्नी सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप और बेटी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना जैसे ही प्रदीप के घर पहुंची तो परिवार में चीत्कार मच गया। एक मासूम बेटी और दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed