{"_id":"6a42ad287a6e760a9e0fb6a5","slug":"voter-revisionpolling-stations-will-be-reorganized-based-on-the-standard-of-1200-voters-kasganj-news-c-175-1-kas1001-149940-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण: \n1200 मतदाताओं के मानक पर होगा मतदेय स्थलों का पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण: 1200 मतदाताओं के मानक पर होगा मतदेय स्थलों का पुनर्गठन
Mon, 29 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो 34 - कासगंज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी प्रण
- जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्गठन (संभाजन) किया जाएगा। इसी क्रम में विधानसभा स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त करने और मतदेय स्थलों के संबंध में सुझाव प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के विभाजन और पुनर्गठन पर विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मतदेय स्थलों का पुनर्गठन 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में एक परिवार के मतदाताओं का विभाजन न हो। एक ही भवन और यथासंभव एक ही गली के मतदाताओं को एक ही सेक्टर में रखा जाए। इसके अलावा, किसी भी मतदाता को अपने मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय न करनी पड़े और न ही उन्हें रास्ते में किसी प्राकृतिक बाधा का सामना करना पड़े।
उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे आवश्यकता पड़ने पर मतदेय स्थलों का स्वयं मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें। साथ ही राजनीतिक दलों और आम जनता से प्राप्त होने वाले सुझावों व आपत्तियों का नियमानुसार बारीकी से परीक्षण करने के बाद ही मतदेय स्थल सूची को अंतिम रूप दें। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, शरद गुप्ता, आकाशदीप वर्मा, सत्येंद्र यादव, रामवीर सिंह प्रधान, मनोज शाक्य सम्राट मौजूद रहे।