{"_id":"6ab6bb8030debc9a070cc0fd","slug":"foundation-stone-laid-for-two-road-projects-worth-7865-lakh-in-jalesar-kasganj-news-c-163-1-eta1013-157228-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जलेसर में 78.65 लाख की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जलेसर में 78.65 लाख की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। विधानसभा क्षेत्र जलेसर में ग्रामीणों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए दो सड़क निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक संजीव दिवाकर ने किया। दोनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 78.65 लाख रुपये है। सड़कों के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। पहली सड़क मीसाखुर्द से नरौरा कॉलेज तक बनाई जाएगी। 500 मीटर की इस सड़क के निर्माण के लिए 39.13 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दूसरी सड़क अवागढ़-टूंडला मार्ग स्थित नगला बधा से शाहनौआ तक बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 720 मीटर है और इसके निर्माण पर 39.52 लाख रुपये खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश वार्ष्णेय, अवागढ़ अध्यक्ष महेश पाल सिंह, पूर्व जिला मंत्री रामजीलाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, जिला मंत्री दिनेश लोधी, नवीन दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह राजू, मोनी गुप्ता, नरोरा प्रधान अशोक कुशवाह आदि रहे। संवाद