{"_id":"6ab6b7feb4462fe4ee0ff760","slug":"neha-murder-case-family-went-to-badaun-for-10-days-the-crime-took-place-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154478-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा हत्याकांड : 10 दिन के लिए बदायूं गया परिवार, हो गई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा हत्याकांड : 10 दिन के लिए बदायूं गया परिवार, हो गई वारदात
विज्ञापन
कासगंज। अशोकनगर में हुए नेहा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मात्र 10 दिनों के भीतर रची गई इस साजिश का अंत एक युवती की निर्मम हत्या के रूप में हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अशोकनगर के लाइनपार इलाके में बुधवार सुबह फतेह सिंह के खेत पर बने ट्यूबवेल की छत से 18 वर्षीय नेहा पुत्री बाबू का गला रेता हुआ निर्वस्त्र शव मिला था। सूचना पर डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह और एएसपी सुशील कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मृतका के प्रेमी समीर और उसके तीन दोस्तों अमित, अरसद और अरसलान को गिरफ्तार कर लिया।
10 दिन में ऐसे रची गई साजिश
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि नेहा की खाला के घर बदायूं में गमी होने के कारण उसके परिजन 10 दिन पहले वहां गए थे। इस दौरान नेहा ने जरूरत पड़ने पर प्रेमी समीर को घर से 8 हजार रुपये दिए और उसे घर में रखे कमेटी के रुपयों व जेवरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार के लौटने से ठीक एक दिन पहले नेहा ने पकड़े जाने के डर से समीर से अपने रुपये वापस मांगे। उसने शर्त रखी कि या तो वह उसे अपने साथ भगा ले चले तो वह बाकी जेवर और नकदी भी ले आएगी। अन्यथा वह उसे चोरी के झूठे केस में फंसा देगी। इसी बात से पीछा छुड़ाने और रुपये-जेवर हड़पने के लिए समीर ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना डाली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
डेढ़ किलोमीटर के दायरे में चला खूनी खेल
जांच में यह भी चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि समीर और उसके दोस्तों ने पूरी वारदात महज एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में अंजाम दिया। युवती को घर से बुलाना, हत्या करना, साक्ष्य मिटाने की कोशिश और हत्या में प्रयुक्त चाकू छिपाना सब कुछ इसी छोटे से दायरे के भीतर सिमटा रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हत्या से पहले युवती के परिजन बदायूं में एक रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान युवती और प्रेमी में रुपये और जेवर को लेकर बात हुई। इसके बाद ही आरोपी ने साजिश रचकर उसकी हत्या की थी। - ओपी सिंह, एसपी