फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The pilgrimage town resounded with the chants of Lord Varaha.

Kasganj News: भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठी तीर्थनगरी

Tue, 02 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 02 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The pilgrimage town resounded with the chants of Lord Varaha.
फोटो10सोरोंजी में भगवान वराह शोभायात्रा में मुख्य रथ में विराजमान भगवान वराह की प्रतिमा व साथ
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मंगलवार को द्वादशी पर तीर्थनगरी में भगवान वराह की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान तीर्थनगरी भगवान वराह के जयकारों से गूंज उठी।भगवान वराह मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।। मंदिर में आयोजित यज्ञ अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। विधि विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के साथ शोभयात्रा का शुभारंभ हुआ। संगीत की धुन के साथ शोभायात्रा नगर में निकाली गई, जिसमें आधा दर्जन झांकिया शामिल थी। सबसे आगे मुख्य रथ में भगवान वराह की प्रतिमा के साथ महंत विराजमान थे। वहीं अन्य रथ में महंत विदेहानंद गिरि, हरिदास आदि संत विराजमान थे। यात्रा वराह मंदिर से चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदहपोर, बड़ा बाजार, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, हरि की पैड़ी मेला क्षेत्र, बदरिया होती हुई वराह मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभयात्रा पर पुष्पवर्षा कर आरती उतारी, प्रसाद बांटा। शोभायात्रा समापन पर भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था। शोभायात्रा के दौरान रवि पाराशर, मोहन चौधरी, सतीश भारद्वाज, शरद पांडेय, हेमंत पंडित, संजय दुबे, ब्रजभूषण तिवारी, अभयराज मिश्रा, मुकेश निर्भय, देवांश शर्मा, अंशुल बड़गैयां, राजू तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, रोहित देवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed