फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The overnight rain had no effect; the heat and humidity throughout the day left everyone sweating.

Kasganj News: रात की बारिश बेअसर दिन भर गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने

Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The overnight rain had no effect; the heat and humidity throughout the day left everyone sweating.
फोटो 10 - कासगंज में धूप से बचाव के लिए सिर पर गमछा डालकर निकलते युवक। स्रोत : संवाद
कासगंज। रविवार देर रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद तो दिलाई, लेकिन सुबह होते ही मौसम ने फिर करवट बदल ली। बादलों और धूप की आंख-मिचौली के बीच बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। नतीजा यह रहा कि तापमान में दो डिग्री की गिरावट के बावजूद लोग दिनभर पसीने से तर- बतर रहे।
विज्ञापन

रविवार देर रात करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हुआ, लेकिन सोमवार सुबह तेज धूप निकलते ही राहत खत्म हो गई। दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही, हालांकि बारिश नहीं होने से उमस लगातार बनी रही और चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आए
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 51 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। दोपहर के समय तेज उमस के चलते बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। घरों में भी पंखे और कूलर उमस के आगे ज्यादा राहत नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, बादलों की आवाजाही और तेज धूप का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और दोपहर की धूप से बचने की सलाह दी है। संवाद

फोटो 10 - कासगंज में धूप से बचाव के लिए सिर पर गमछा डालकर निकलते युवक। स्रोत : संवाद

फोटो 10 - कासगंज में धूप से बचाव के लिए सिर पर गमछा डालकर निकलते युवक। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed