फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pickup collides with ambulance taking pregnant woman to hospital in Kasganj in this accident woman dies

Kasganj News: प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत; तीन की हालत नाजुक

Thu, 21 Sep 2023 11:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 11:49 AM IST
सार

कासगंज में प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Pickup collides with ambulance taking pregnant woman to hospital in Kasganj in this accident woman dies
Kasganj News: प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीती रात तेज रफ्तार पिकअप ने प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में बैठी एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक ही हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों मार्ग पर जिला अस्पताल के निकट हुआ। 

विज्ञापन


दरअसल, अमापुर थाना क्षेत्र के अभयपुरा निवासी अशोक कुमार की पत्नी अंजलि को बुधवार की रात करीब 11:30 बजे प्रसव पीड़ा उठी। परिजन ने आशा कार्यकर्ता को जानकारी दी। आशा कार्यकर्ता उसे प्रसव के लिए अमापुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। साथ में अंजलि की बुआ शांति देवी (55) और ननद मंजू देवी भी साथ थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बीच सड़क रंगबाजी: आगरा में दबंगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, 10 सेकंड में 15 बार बरसाए डंडे; चीखता रहा पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर अंजलि की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। मांमो के पास एंबुलेंस जिला अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ रही थी, तभी सोरों की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश

टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस में सवार सभी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया। यहां मंजू की हालत को नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शांति ने बृहस्पतिवार की तड़के करीब पांच दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed